कांके: धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट में सीएम ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के साथ की बैठक, दिए कई अहम निर्देश
Kanke, Ranchi | Jun 25, 2024 धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट में सीएम चंपाई सोरेन ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम चंपाई सोरेन ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि, आगामी 15 अगस्त तक इंटरमीडिएट स्तरीय प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 11 हजार पदों पर नियुक्ति और स्नातक स्तरीय प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 15 हजार पदों की बहाली आगामी 5 सितम्बर तक हर हाल में हो यह सुनिश्चित करें।