पटना ग्रामीण: बिहार के 14 जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट, 10 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज
बिहार में इस समय दोहरा मौसम बना हुआ है। दक्षिण बिहार में तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं, वहीं उत्तर बिहार के 14 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों में दक्षिण बिहार का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। बीते 24 घंटे में कैमूर 40.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पटना का तापमान 38 डिग्री दर्ज हुआ।