रामपुर: गुरुवार को इम्पेक्ट कॉलेज में न्यूट्रिशन डे पर आयोजित किया गया विशेष कार्यक्रम
Rampur, Rampur | Nov 13, 2025 गुरुवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार इंपैक्ट कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के होम साइंस विभाग ने न्यूट्रिशन डे के अवसर पर स्वास्थ्य एवं पोषण पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हेल्दी न्यूट्रिशन फ़ूड्स की प्रदर्शनी रही, जहाँ छात्रों ने विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों और संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी।