रामपुर: रामपुर जिले के 2000 शिक्षामित्रों को 3 महीने से नहीं मिला वेतन, लेखा अधिकारी को दिया ज्ञापन
Rampur, Rampur | Nov 13, 2025 रामपुर जिले के 2000 शिक्षामित्र को बीते 3 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। शिक्षामित्र बेहद परेशान हैं। आज गुरुवार की शाम 4:30 बजे रामपुर जिले के शिक्षामित्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पर मौजूद लेखा अधिकारी ने शिक्षामित्रों से ज्ञापन लिया है। मांग की है कि हमको समय से हमारा वेतन दिया जाए शिक्षा विभाग से समय पर वेतन देने का आश्वासन मिला है।