बारुन: सियार के काटने से मजदूर की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बारुण थाना क्षेत्र के पशुरामपुर गांव निवासी 45 वर्षीय मजदूर जितेंद्र राम की सियार के काटने के बाद इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं।