धौरहरा तहसील क्षेत्र के ईसानगर ब्लॉक स्थित हसनपुर कटौली गांव निवासी अमन मिश्रा ने टू लेन हाईवे निर्माण में गई अपनी जमीन का मुआवजा न मिलने का आरोप लगाया है। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे पीड़ित ने उच्च अधिकारियो लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।