सरदारशहर: राणासर बीकन के पास कार और जीप की टक्कर में कार सवार तीन घायल, आरटीओ मनोज स्वामी ने दिखाई मानवता
सरदारशहर तहसील के गांव राणासर बीकान के पास मेगा हाईवे पर कार व जीप की टक्कर होने से कार सवार तीन घायल हो गए। मौके से गुजर रहे आरटीओ मनोज स्वामी ने सड़क हादसे पर तुरंत पहुंचकर मानवता दिखाते हुए घायलों को अपनी गाड़ी के सहयोग से राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। राजकीय उप जिला अस्पताल में डॉ किशन सिहाग के नेतृत्व में नर्सिंग टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया।