दमोह: मोहनपुरा में करंट की चपेट में आने से मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर; सर्विस लाइन की केबल गेट पर गिरने से हुआ हादसा
Damoh, Damoh | Jul 7, 2026 दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में मंगलवार रात सर्विस लाइन की केबल घर के लोहे के गेट पर गिरने से करंट फैल गया। गेट छूने पर 47 वर्षीय संतोष रानी की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने पहुंचे 28 वर्षीय परदेसी बंसल समेत करीब छह लोग चपेट में आ गए। परदेसी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।