समस्तीपुर: मुसरीघरारी के पास NH28 पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी NH 28 पर शुक्रवार को 10:00 बजे स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी।स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ज़ख्मी एमडी समीम ने बताया कि वह अपनी पत्नी एवम बच्ची के साथ बाइक से गंगापुर से मुसरीघरारी के तरफ जा रहे थे।