सीतामढ़ी सदर अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की कमी एक बार फिर सामने आई है। कड़ाके की ठंड के बीच मरीजों के परिजन जमीन पर सोने को मजबूर हैं। अस्पताल परिसर से सामने आए एक वीडियो में दर्जनों लोग ठंड में खुले फर्श पर बिछी चादरों और अख़बारों पर रात गुजारते दिख रहे हैं।