बोध गया: सिजुआ के समीप ट्रक और कार की भीषण टक्कर, जिंदा जले कार सवार 2 लोग
डोभी पटना फोरलेन पर बोधगया थाना क्षेत्र के सिजुआ गई के समीप ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई।घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है।टक्कर इतना भीषण था कि दोनों वाहनों में आग लग गई और कार में सवार 2 लोगों की जलकर मौत हो गई।दोनों मृतकों को पहचान नहीं हो सकी है।कार से शराब की खाली बोतल भी मिली है।वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।