हमीरपुर: नरायनपुर के पास नेशनल हाईवे पर व्यापारी की कार को डंफर ने मारी टक्कर, व्यापारी घायल
बीती रात पुत्री को कानपुर में छोड़कर कार से वापस आ रहे व्यापारी की कार को हाईवे में तेज रफ्तार डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकला। इस घटना में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पाकर पहुंचे रिश्तेदारों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के बाद व्यापारी की हालत में सुधार है। महोबा जनपद के कबरई कस्बा निवासी व्यापारी