खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने बैकटपुर किसनौटा टोला से एक देसी कट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
खुसरूपुर पुलिस ने बैकटपुर किसनौता टोला से एक देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक किसनौटा टोला निवासी बृजनंदन यादव के पुत्र शिव कुमार यादव है। शिवकुमार यादव पर खुसरूपुर थाना में कई मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर खुशरूपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने जानकारी दिया है।