ग्वालपाड़ा: श्याम गांव से नशीले पदार्थ के साथ तीन युवक पकड़े गए
ग्वालपाड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के श्याम वार्ड संख्या-13 स्थित संजीव पासवान के घर के पास की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक एक जगह पर इकट्ठा होकर शराब एवं अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के