पूरनपुर: मोहल्ला साहूकारा में पुरानी रंजिश के चलते युवक की डंडों से पिटाई मामले में रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी मोनू ने 15 जनवरी को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था।कि उसकी माँ सोनी फूड्स जक्शन में काम करती है।वह अपनी माँ को लेने के लिए जा रहा था।तभी पहले से ही घात लगाकर बैठे अजय,विजय,सुरेश और तन्नू ने उसको घेर कर पुरानी रंजिश के चलते युवक की पिटाई कर दी थी।शनिवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।