पूरनपुर: ब्लॉक रोड पर तेजरफ्तार बाइक ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर उपचार के दौरान हुई मौत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढका निवासी विटौली पत्नी असगर अली उम्र 65 वर्ष गुरुवार की शाम पास की दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी।जैसे ही वह ब्लॉक रोड पर पहुंची तभी तेजरफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।