पूरनपुर: मंडी समिति में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सीएमओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर पुतला फूंका
शुक्रवार को पूरनपुर मंडी समिति में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की के नेतृत्व में। पीलीभीत सीएमओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने सीएमओ के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएमओ हटाओ भ्रष्टाचार मिटाओ के नारे भी लगाए।