सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने चोरी की 3 मोटरसाइकिल सहित 2 वांछित चोरों को क्षेत्र से किया गिरफ्तार
थाना मण्डी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाये गये अभियान के तहत गुरूवार दोपहर 2:00 बजे मण्डी समिति के गेट के पास चैकिंग के दौरान दो वांछित आरोपियों नितिन पुत्र मनोज, नितिन पुत्र पप्पू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुईं। एक सिल्वर स्प्लेंडर प्लस व दो काले स्प्लेंडर प्लस।