लटेरी: कार्य में लापरवाही के चलते लटेरी की दो महिला सुपरवाइजर को कलेक्टर ने नोटिस जारी किया, तीन दिन में जवाब मांगा
Lateri, Vidisha | Feb 13, 2025 गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे विदिशा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने लटेरी की दो महिला सुपरवाइजर को कार्य में लापरवाही के चलते नोटिस जारी किए है जानकारी के अनुसार लटेरी के महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर रचना कलावत और राजकुमारी बघेल को उनके सेक्टर में आंगनबाड़ियों का संचालन ठीक नहीं होने के चलते कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है