लटेरी: रूसिया में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
Lateri, Vidisha | Feb 11, 2025 मंगलवार शाम 5:00 बजे मुरवास थाने से मिली जानकारी के अनुसार रूसिया में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से की गई शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के दो-दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की है