गोरखपुर: हनुमान जयंती के मौके पर गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने की हनुमान जी की पूजा
पूरे देश में आज हर्ष उल्लास के साथ हनुमान जयंती मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आज सुबह हनुमान जी की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ किया। इस मौके पर गोरखनाथ मंदिर के तमाम पुजारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जयंती के मौके पर मंदिर में आए हुए तमाम श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं भी दिया।