सागर नगर: थाना बांदरी क्षेत्र से आए पिता ने एसपी से की शिकायत, नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का लगाया आरोप
बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुहली बुजुर्ग से आए एक पिता ने अपनी 5 माह से गायब नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गुरुवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। जानकारी के अनुसार पिता ने एसपी से शिकायत में बताया कि 26 नवंबर 2025 की रात उसकी नाबालिग बेटी घर में परिवार के साथ सो रही थी,