पथरिया: राज्यमंत्री लखन पटेल ने पथरिया और बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रोगी कल्याण समिति की बैठक ली
पथरिया और बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्रों को लेकर रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य गेट निर्माण, कैंटीन स्थापना, एम्बुलेंस संचालन, फ्रीजर, पेयजल फिल्टर, एक्स-रे आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उन्हें दुरुस्त करने निर्देशित किया।