नावकोठी: हसनपुर बागर में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी और पुतला दहन
हसनपुर बागर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पेट्रोल डीजल और गैस के संकट तथा महंगाई को लेकर गुरुवार को आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया। इस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला दहन भी किया। इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान ने किया,उन्होंने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की।