बदायूं: बदायूं के फतेहपुर गांव के पास मौसी के घर जा रहे बाइक सवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 6, 2026 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के सूर्या नगला उर्फ मिर्जापुर बसंत गांव का रहने वाला 30 वर्षीय मुकेश पुत्र श्रीपाल थाना बिल्सी क्षेत्र के दीननगर शेखपुर गांव में बाइक द्धारा अपनी मौसी के घर जा रहा था। तभी बीती रात थाना उझानी क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास अज्ञात ट्रैक्टर - ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मुकेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।