Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

मध्य प्रदेश की 50% कमीशन वाली सरकार का पुतला दहन - उज्जैन महाकाल मैं सप्तर्षियों की मूर्ति में भारी भ्रष्टाचार किया गया .

32.8k views | Vidisha Nagar, Vidisha | Jul 2, 2023

MORE NEWS

डीएलसीसी बैठक संपन्न: लक्ष्य से सवा गुना प्रकरण बैंकों को भेजें, दिसंबर तक शत-प्रतिशत वित्तीय सहायता सुनिश्चित करें
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया ने विभिन्न बैंक शाखाओं एवं विभागों की योजनावार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य की तुलना में सवा गुना प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए जाएं, ताकि परीक्षण एवं स्वीकृति की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके और दिसंबर 2026 तक सभी पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
     
बैठक में लीड बैंक अधिकारी श्री बीएस बघेल ने पिछली डीएलसीसी बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा विभिन्न योजनाओं की बैंकवार एवं विभागवार प्रगति से अवगत कराया।
    
बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की मार्च 2026 तिमाही के बैंकिंग विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डीईएएफ (DEAF) फंड में जमा 10 वर्ष से अधिक समय से अपरिचालित शासकीय खातों की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
    
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की प्रगति, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की समीक्षा की गई।
    
बैठक में डेयरी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मत्स्य पालन ऋण एवं मत्स्य केसीसी प्रकरणों की प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया। इसके साथ ही आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) की उपलब्धियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
     
इसके अतिरिक्त पोर्टल पर दर्ज आरआरसी प्रकरणों, आरआरसी वसूली एवं कमीशन भुगतान की स्थिति, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को डेयरी केसीसी उपलब्ध कराने के लिए संचालित पायलट प्रोजेक्ट की बैंक शाखावार समीक्षा भी की गई। बैठक में विदिशा शहर के खरीफाटक क्षेत्र में बैंक शाखाओं के सामने पार्किंग व्यवस्था के अभाव में उत्पन्न होने वाली यातायात जाम की समस्या पर भी चर्चा करते हुए समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।
   
बैठक के दौरान विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई तथा संबंधित विभागों और बैंक अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, बैंकर्स समिति के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। #vidisha

डीएलसीसी बैठक संपन्न: लक्ष्य से सवा गुना प्रकरण बैंकों को भेजें, दिसंबर तक शत-प्रतिशत वित्तीय सहायता सुनिश्चित करें .. कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया ने विभिन्न बैंक शाखाओं एवं विभागों की योजनावार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य की तुलना में सवा गुना प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए जाएं, ताकि परीक्षण एवं स्वीकृति की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके और दिसंबर 2026 तक सभी पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में लीड बैंक अधिकारी श्री बीएस बघेल ने पिछली डीएलसीसी बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा विभिन्न योजनाओं की बैंकवार एवं विभागवार प्रगति से अवगत कराया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की मार्च 2026 तिमाही के बैंकिंग विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डीईएएफ (DEAF) फंड में जमा 10 वर्ष से अधिक समय से अपरिचालित शासकीय खातों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की प्रगति, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की समीक्षा की गई। बैठक में डेयरी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), मत्स्य पालन ऋण एवं मत्स्य केसीसी प्रकरणों की प्रगति का भी मूल्यांकन किया गया। इसके साथ ही आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) की उपलब्धियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर दर्ज आरआरसी प्रकरणों, आरआरसी वसूली एवं कमीशन भुगतान की स्थिति, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को डेयरी केसीसी उपलब्ध कराने के लिए संचालित पायलट प्रोजेक्ट की बैंक शाखावार समीक्षा भी की गई। बैठक में विदिशा शहर के खरीफाटक क्षेत्र में बैंक शाखाओं के सामने पार्किंग व्यवस्था के अभाव में उत्पन्न होने वाली यातायात जाम की समस्या पर भी चर्चा करते हुए समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई तथा संबंधित विभागों और बैंक अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, बैंकर्स समिति के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

अमृत सरोवरों में मत्स्य पालन सुनिश्चित करने के निर्देश, मत्स्य एवं ग्रामीण विकास विभाग मिलकर करें कार्य 
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक के दौरान जिले के अमृत सरोवरों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य करते हुए सभी उपयुक्त अमृत सरोवरों में मत्स्य पालन प्रारंभ कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि अमृत सरोवर केवल जल संरक्षण तक सीमित न रहें, बल्कि उनका उपयोग ग्रामीणों की आजीविका बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए भी किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे सभी अमृत सरोवरों का सर्वे कर मत्स्य पालन के लिए उपयुक्त जलाशयों का चिन्हांकन करने तथा आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग और ग्रामीण विकास विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्ययोजना बनाकर अमृत सरोवरों में मत्स्य पालन गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से शुरू कराएं, ताकि ग्रामीणों एवं मत्स्य पालकों को इसका लाभ मिल सके और अमृत सरोवरों का बहुउद्देशीय उपयोग सुनिश्चित हो।

मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की पहल, जिले के 244 तालाब पट्टे पर दिए जाएंगे -
विदिशा जिले में वर्ष 2026-27 के लिए मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तालाब एवं जलाशयों के पट्टा आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इस वर्ष जिले में कुल 244 तालाबों एवं जलाशयों का पट्टा आवंटन किया जाएगा, जिनका कुल जलक्षेत्र 2290.54 हेक्टेयर है। इससे मत्स्य सहकारी समितियों, स्व-सहायता समूहों तथा पात्र मत्स्य पालकों को रोजगार एवं आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

जारी जानकारी के अनुसार जिले में 224 ग्रामीण तालाब उपलब्ध हैं, जिनका कुल जलक्षेत्र 786.26 हेक्टेयर है। इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत के अधीन 13 जलाशय हैं, जिनका जलक्षेत्र 622.50 हेक्टेयर है, जबकि जिला पंचायत के अधीन 7 जलाशय हैं, जिनका कुल जलक्षेत्र 1581.78 हेक्टेयर है। सिंचाई विभाग के जलाशयों से संबंधित इस वर्ष कोई आवंटन प्रस्तावित नहीं है। इस प्रकार जिले में कुल 244 तालाबों एवं जलाशयों का पट्टा आवंटन किया जाएगा।

मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित नियमों एवं पात्रता के अनुसार पट्टा आवंटन की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने पात्र मत्स्य सहकारी समितियों, स्व-सहायता समूहों एवं इच्छुक मत्स्य पालकों से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया है। इस पहल का उद्देश्य जिले में मत्स्य उत्पादन बढ़ाना, उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है। इससे मत्स्य पालन गतिविधियों को गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। #vidisha

अमृत सरोवरों में मत्स्य पालन सुनिश्चित करने के निर्देश, मत्स्य एवं ग्रामीण विकास विभाग मिलकर करें कार्य .. कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक के दौरान जिले के अमृत सरोवरों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य करते हुए सभी उपयुक्त अमृत सरोवरों में मत्स्य पालन प्रारंभ कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि अमृत सरोवर केवल जल संरक्षण तक सीमित न रहें, बल्कि उनका उपयोग ग्रामीणों की आजीविका बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए भी किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे सभी अमृत सरोवरों का सर्वे कर मत्स्य पालन के लिए उपयुक्त जलाशयों का चिन्हांकन करने तथा आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग और ग्रामीण विकास विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्ययोजना बनाकर अमृत सरोवरों में मत्स्य पालन गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से शुरू कराएं, ताकि ग्रामीणों एवं मत्स्य पालकों को इसका लाभ मिल सके और अमृत सरोवरों का बहुउद्देशीय उपयोग सुनिश्चित हो। मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की पहल, जिले के 244 तालाब पट्टे पर दिए जाएंगे - विदिशा जिले में वर्ष 2026-27 के लिए मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तालाब एवं जलाशयों के पट्टा आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इस वर्ष जिले में कुल 244 तालाबों एवं जलाशयों का पट्टा आवंटन किया जाएगा, जिनका कुल जलक्षेत्र 2290.54 हेक्टेयर है। इससे मत्स्य सहकारी समितियों, स्व-सहायता समूहों तथा पात्र मत्स्य पालकों को रोजगार एवं आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा। जारी जानकारी के अनुसार जिले में 224 ग्रामीण तालाब उपलब्ध हैं, जिनका कुल जलक्षेत्र 786.26 हेक्टेयर है। इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत के अधीन 13 जलाशय हैं, जिनका जलक्षेत्र 622.50 हेक्टेयर है, जबकि जिला पंचायत के अधीन 7 जलाशय हैं, जिनका कुल जलक्षेत्र 1581.78 हेक्टेयर है। सिंचाई विभाग के जलाशयों से संबंधित इस वर्ष कोई आवंटन प्रस्तावित नहीं है। इस प्रकार जिले में कुल 244 तालाबों एवं जलाशयों का पट्टा आवंटन किया जाएगा। मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित नियमों एवं पात्रता के अनुसार पट्टा आवंटन की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने पात्र मत्स्य सहकारी समितियों, स्व-सहायता समूहों एवं इच्छुक मत्स्य पालकों से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया है। इस पहल का उद्देश्य जिले में मत्स्य उत्पादन बढ़ाना, उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है। इससे मत्स्य पालन गतिविधियों को गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

इस बच्चे का टैलेंट जरूर देखना #ख़बर1इंडिया

इस बच्चे का टैलेंट जरूर देखना #ख़बर1इंडिया

Vidisha Nagar, Vidisha | Jul 12, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने सिंगल क्लिक से विदिशा जिले की 2.71 लाख लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 40 करोड़ रुपये
..
डॉ. मोहन यादव जी के द्वारा आज भिंड जिले से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत माह जुलाई 2026 की आर्थिक सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरण किया। इस अवसर पर विदिशा जिले की 2,71,446 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में लगभग 40 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई है।
     
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा के निर्देशन में आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिलेभर के आंगनवाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायत मुख्यालयों एवं नगरीय निकायों में सजीव (लाइव) प्रसारण कराया गया। बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मुख्यमंत्री का उद्बोधन देखा व सुना गया है।
    
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार की एक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी पहल है। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त हो रही है तथा उनके परिवारों को भी संबल मिल रहा है।
   
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिले के सभी परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व से आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। सभी केन्द्रों पर हितग्राही महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल प्रसारण कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरण का लाइव प्रसारण देखा तथा प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में कार्यक्रम उत्साह, उल्लास एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ। #vidisha

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने सिंगल क्लिक से विदिशा जिले की 2.71 लाख लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 40 करोड़ रुपये .. डॉ. मोहन यादव जी के द्वारा आज भिंड जिले से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत माह जुलाई 2026 की आर्थिक सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरण किया। इस अवसर पर विदिशा जिले की 2,71,446 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में लगभग 40 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई है। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा के निर्देशन में आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिलेभर के आंगनवाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायत मुख्यालयों एवं नगरीय निकायों में सजीव (लाइव) प्रसारण कराया गया। बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मुख्यमंत्री का उद्बोधन देखा व सुना गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार की एक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी पहल है। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त हो रही है तथा उनके परिवारों को भी संबल मिल रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिले के सभी परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व से आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। सभी केन्द्रों पर हितग्राही महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल प्रसारण कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरण का लाइव प्रसारण देखा तथा प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में कार्यक्रम उत्साह, उल्लास एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

12 July 2026

12 July 2026

Vidisha Nagar, Vidisha | Jul 12, 2026