अररिया: अररिया में उत्पाद थाना परिसर में 700.72 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया
Araria, Araria | Apr 30, 2026 अररिया जिले में शराबबंदी कानून की सख्ती से पालन कराते हुए उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद थाना परिसर में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त की गई कुल 700.72 लीटर शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी के आदेश पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, उत्पाद पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में बुधवार को संपन्न हुई।