हुज़ूर: तलैया थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी संचालक से परिचित व्यक्ति द्वारा कम कीमत में नई कारें बेचने का झांसा देकर 17 लाख हड़पे
Huzur, Bhopal | Jun 19, 2026 भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी संचालक से परिचित व्यक्ति द्वारा कम कीमत में नई कारें बेचने का झांसा देकर 17 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को भरोसे में लेकर तीन गाड़ियां दीं, लेकिन उनके दस्तावेज नहीं दिए। बाद में डुप्लीकेट चाबी से तीनों कारें घर के बाहर से उठा ले गया।