महाराजगंज: महाराजगंज में स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत के भ्रष्टाचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, बना चर्चा का विषय
8 अप्रैल बुधवार की दोपहर 2:00 बजे सोशल मीडिया पर नगर पंचायत महाराजगंज में भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर कस्बे वासियों ने वायरल किया है। सीमेंट व मौरंग की गुणवत्ता के बारे में सवाल उठाए गए हैं। और नगर पंचायत में अन्य कई भ्रष्टाचारों के बारे में वीडियो में बताया गया। जिसकी जांच कराने की मांग की गई है। कस्बे वासियों में आक्रोश व्याप्त है।