Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
No video available

शिमला शहरी: 7 मई से हिमाचल में थम सकते हैं एचआरटीसी बसों के पहिए

Shimla Urban, Shimla | May 3, 2023

MORE NEWS

गिरिनगर–पॉलिटेक्निक सड़क निर्माण में करोड़ों की बर्बादी बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल

एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए जनता को परेशानी में डालना दुर्भाग्यपूर्ण, पीडब्ल्यूडी से निष्पक्ष जांच की मांग

नाहन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज रामपुर भारापुर पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला, जिसमें जिला परिषद सदस्य भगवान दास, पंचायत प्रधान रजनीश, उपप्रधान बलदेव, बीडीसी सदस्य दीपक सहित पंचायत के अनेक वरिष्ठ एवं सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने गिरिनगर रोड से पॉलिटेक्निक तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।

डॉ. बिंदल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क पर बार-बार निर्माण कार्य किए जाने से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कभी सड़क को उखाड़ दिया जाता है, फिर उसमें भराई की जाती है, उसके बाद टाइलें बिछाई जाती हैं और कुछ समय बाद उन्हें फिर उखाड़कर दोबारा भराई कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि आखिर लोक निर्माण विभाग के करोड़ों रुपये की इस प्रकार बर्बादी कौन कर रहा है, क्यों कर रहा है और किसके इशारे पर कर रहा है? इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस अव्यवस्थित निर्माण कार्य के कारण आसपास के लोगों के घर मिट्टी में दब गए हैं, लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, सड़क पर चलना दूभर हो गया है और जगह-जगह पानी भरने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि किसी एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर आम लोगों का जीवन संकट में डाल दिया गया है, जो किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

डॉ. बिंदल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के साथ उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया और उन्हें तत्काल मौके का निरीक्षण करने, तकनीकी जांच करवाने तथा दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग और विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

गिरिनगर–पॉलिटेक्निक सड़क निर्माण में करोड़ों की बर्बादी बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए जनता को परेशानी में डालना दुर्भाग्यपूर्ण, पीडब्ल्यूडी से निष्पक्ष जांच की मांग नाहन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज रामपुर भारापुर पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला, जिसमें जिला परिषद सदस्य भगवान दास, पंचायत प्रधान रजनीश, उपप्रधान बलदेव, बीडीसी सदस्य दीपक सहित पंचायत के अनेक वरिष्ठ एवं सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने गिरिनगर रोड से पॉलिटेक्निक तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। डॉ. बिंदल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क पर बार-बार निर्माण कार्य किए जाने से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कभी सड़क को उखाड़ दिया जाता है, फिर उसमें भराई की जाती है, उसके बाद टाइलें बिछाई जाती हैं और कुछ समय बाद उन्हें फिर उखाड़कर दोबारा भराई कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि आखिर लोक निर्माण विभाग के करोड़ों रुपये की इस प्रकार बर्बादी कौन कर रहा है, क्यों कर रहा है और किसके इशारे पर कर रहा है? इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अव्यवस्थित निर्माण कार्य के कारण आसपास के लोगों के घर मिट्टी में दब गए हैं, लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, सड़क पर चलना दूभर हो गया है और जगह-जगह पानी भरने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि किसी एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर आम लोगों का जीवन संकट में डाल दिया गया है, जो किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। डॉ. बिंदल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के साथ उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया और उन्हें तत्काल मौके का निरीक्षण करने, तकनीकी जांच करवाने तथा दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग और विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Shimla Urban, Shimla | Jul 15, 2026

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में अपनी मंडी, ग्रामीण हॉट और अतिरिक्त निर्मित 13 दुकानों का उद्घाटन किया। इसके बाद नगर निगम कार्यालय का शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करने के उपरांत स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों से रू-ब-रू हुए।
#SukhvinderSinghSukhu #Hamirpur #HimachalPradesh #HimachalNews #ApniMandi #GraminHaat #Development #MunicipalCorporation #PublicMeeting #Students #Infrastructure #CMSukhu #HimachalGovernment #HPNews

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में अपनी मंडी, ग्रामीण हॉट और अतिरिक्त निर्मित 13 दुकानों का उद्घाटन किया। इसके बाद नगर निगम कार्यालय का शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करने के उपरांत स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों से रू-ब-रू हुए। #SukhvinderSinghSukhu #Hamirpur #HimachalPradesh #HimachalNews #ApniMandi #GraminHaat #Development #MunicipalCorporation #PublicMeeting #Students #Infrastructure #CMSukhu #HimachalGovernment #HPNews

Shimla Urban, Shimla | Jul 15, 2026

ऑकलैंड हाउस स्कूल की छात्राओं को जॉन लॉक इंस्टीट्यूट 2026 ग्लोबल एसे प्राइज़ में अंतरराष्ट्रीय पहचान

शिमला: ऑकलैंड हाउस स्कूल के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि कक्षा XII की छात्राएँ प्रीथा डोगरा तथा जिया रामपाल सैनी को विश्व की प्रतिष्ठित John Locke Institute 2026 Global Essay Prize प्रतियोगिता के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रीथा को राजनीति (Politics) तथा जिया को अर्थशास्त्र (Economics) विषय में यह विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त हुई है।

John Locke Institute Global Essay Prize विश्व की सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक निबंध प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिभाशाली विद्यार्थी मौलिक चिंतन, तार्किक विश्लेषण और उत्कृष्ट लेखन कौशल का प्रदर्शन करते हैं। वर्ष 2026 की प्रतियोगिता में 183 देशों से 1,00,227 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से केवल शीर्ष 17.5 प्रतिशत प्रतिभागियों को ही शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे यह उपलब्धि और भी अधिक गौरवपूर्ण एवं विशिष्ट बन जाती है।

यह सम्मान प्रीथा और जिया की बौद्धिक क्षमता, स्वतंत्र चिंतन, विश्लेषणात्मक दृष्टि तथा अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। इस उपलब्धि ने उन्हें विश्व के चुनिंदा युवा विद्वानों की श्रेणी में स्थान दिलाया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिभा को नई पहचान प्रदान की है।

इस अवसर पर ऑकलैंड हाउस स्कूल की प्रधानाचार्या स्मारकी सामंतराय  ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि, "यह उपलब्धि न केवल प्रीथा और जिया की कड़ी मेहनत, समर्पण और बौद्धिक क्षमता का परिणाम है, बल्कि ऑकलैंड हाउस स्कूल की उस शैक्षणिक संस्कृति का भी परिचायक है, जो विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आलोचनात्मक चिंतन और वैश्विक दृष्टिकोण का विकास करती है। हमें अपनी छात्राओं पर अत्यंत गर्व है। हम उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई देते हैं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग ने इस सफलता को संभव बनाया।"

ऑकलैंड हाउस स्कूल परिवार इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रीथा डोगरा और जिया रामपाल सैनी को हार्दिक शुभकामनाएँ देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिता के चरणों में उत्कृष्ट सफलता की कामना करता है। यह उपलब्धि विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में विद्यालय की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है।
#AucklandHouseSchool #Shimla #HimachalNews #Education #StudentAchievement #GlobalEssayPrize #JohnLockeInstitute #EssayCompetition #AcademicExcellence #PrideOfShimla #PrideOfHimachal #PreethaDogra #JiyaRampalSaini #YoungAchievers #GlobalRecognition #FutureLeaders #SchoolEducation #HimachalPradesh #EducationMatters #SuccessStory

ऑकलैंड हाउस स्कूल की छात्राओं को जॉन लॉक इंस्टीट्यूट 2026 ग्लोबल एसे प्राइज़ में अंतरराष्ट्रीय पहचान शिमला: ऑकलैंड हाउस स्कूल के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि कक्षा XII की छात्राएँ प्रीथा डोगरा तथा जिया रामपाल सैनी को विश्व की प्रतिष्ठित John Locke Institute 2026 Global Essay Prize प्रतियोगिता के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रीथा को राजनीति (Politics) तथा जिया को अर्थशास्त्र (Economics) विषय में यह विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त हुई है। John Locke Institute Global Essay Prize विश्व की सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक निबंध प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिभाशाली विद्यार्थी मौलिक चिंतन, तार्किक विश्लेषण और उत्कृष्ट लेखन कौशल का प्रदर्शन करते हैं। वर्ष 2026 की प्रतियोगिता में 183 देशों से 1,00,227 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से केवल शीर्ष 17.5 प्रतिशत प्रतिभागियों को ही शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे यह उपलब्धि और भी अधिक गौरवपूर्ण एवं विशिष्ट बन जाती है। यह सम्मान प्रीथा और जिया की बौद्धिक क्षमता, स्वतंत्र चिंतन, विश्लेषणात्मक दृष्टि तथा अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। इस उपलब्धि ने उन्हें विश्व के चुनिंदा युवा विद्वानों की श्रेणी में स्थान दिलाया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिभा को नई पहचान प्रदान की है। इस अवसर पर ऑकलैंड हाउस स्कूल की प्रधानाचार्या स्मारकी सामंतराय ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि, "यह उपलब्धि न केवल प्रीथा और जिया की कड़ी मेहनत, समर्पण और बौद्धिक क्षमता का परिणाम है, बल्कि ऑकलैंड हाउस स्कूल की उस शैक्षणिक संस्कृति का भी परिचायक है, जो विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आलोचनात्मक चिंतन और वैश्विक दृष्टिकोण का विकास करती है। हमें अपनी छात्राओं पर अत्यंत गर्व है। हम उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई देते हैं, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग ने इस सफलता को संभव बनाया।" ऑकलैंड हाउस स्कूल परिवार इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रीथा डोगरा और जिया रामपाल सैनी को हार्दिक शुभकामनाएँ देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिता के चरणों में उत्कृष्ट सफलता की कामना करता है। यह उपलब्धि विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में विद्यालय की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है। #AucklandHouseSchool #Shimla #HimachalNews #Education #StudentAchievement #GlobalEssayPrize #JohnLockeInstitute #EssayCompetition #AcademicExcellence #PrideOfShimla #PrideOfHimachal #PreethaDogra #JiyaRampalSaini #YoungAchievers #GlobalRecognition #FutureLeaders #SchoolEducation #HimachalPradesh #EducationMatters #SuccessStory

Shimla Urban, Shimla | Jul 15, 2026