रामपुर: रविवार को ग्राम भोट में तुरैहा मछुआ समाज की विशेष बैठक का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Aug 17, 2025 रविवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भोट स्थित जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर के निवास पर तुरैहा मछुआ समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में, जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने समाज के लोगों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया और शिक्षित बनकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।