जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा (IPS) ने बताया कि गंभीर प्रकृति के अपराधो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में थानाधिकारी थाना सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जाकर सिलोर रोड पुलिया के पास मजरूब अयाज, एजाज, और परवेज के साथ जानलेवा हमला कर मारपीट करने वाले 03 अभियुक्त अब्दुल रहीम, निजाम, सईद उर्फ कालू को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।