पूरनपुर: गांव कढैर चौरा में महिला की पिटाई के मामले में पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कढैर चौरा की रहने वाली रीना देवी पत्नी उमरपाल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था। कि 19 जुलाई की सुबह 9:00 बजे उसके पति ने लोहे की राड मारकर उसको घायल कर दिया था। पीड़िता ने मामले की शिकायत अपने मायके पक्ष के लोगों से की। जानकारी लगते ही महिला के परिजन भी पहुंच गए और विरोध करने पर उनके साथ भी गाली गलौज की।