पूरनपुर: पिपरिया जयभद्र में गिरा हुआ आम उठाकर खाने पर 8 वर्षीय किशोर का व्यक्ति ने तोड़ा हाथ, मुकदमा हुआ दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र की रहने वाली सुधा देवी पत्नी संतोष गिरि ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया 14 जुलाई समय करीब दोपहर तीन बजे उसका आठ वर्षीय पुत्र नानू गिरि मोहम्मद भायपुर के रहने वाले गुड्डू पांडे के आम के बाग से एक पड़ा हुआ आम उठाकर खा लिया। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए लोहे की रोड से किशोर की पिटाई कर दी।