नोहर: नोहर क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने बदली करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश ने फसलों को किया नुकसान
नोहर दो दिन मौसम साफ रहने के बाद सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली। शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार शाम अचानक तेज हवाएं चलीं और उसके बाद हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। खासकर चना व सरसों की फसल पर