बसना: ढाबाखार में जुताई के दौरान खेत में फँसा ट्रैक्टर निकालते समय ट्रैक्टर के पलट जाने से चालक की दबाने से हुई मौत
ढाबाखार में खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर के फंस जाने से निकालने का प्रयास करते समय ट्रैक्टर पलट गया , और चालक ट्रेक्टर में दब गया। किसी तरह आसपास के ग्रामीणों के मदद से ट्रैक्टर चालक माधव भाई को निकाल कर बसना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के पश्चात मृत घोषित कर दिया ।