चरखारी: थाना चरखारी में समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने की जनसुनवाई, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
थाना समाधान दिवस के अवसर पर SP शशांक सिंह थाना चरखारी पहुंचे। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। SP ने सभी शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया। मौके पर ही राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।