श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय आदर्श मेघवाल महासभा द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। मोती पैलेस मेँ हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीगंगानगर के पूर्व जिला कलक्टर महावीर प्रसाद वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त अश्विनी कुमार, एससी-एसटी-ओबीसी आरक्षण मंच के जिलाध्यक्ष कालूराम मेघवाल, थे।