भोगनीपुर: भोगनीपुर तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, कुल 39 शिकायतें आई, तीन निस्तारित
भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम ने लोगों की शिकायतें सुनी और उनका निस्तारण किया। तहसील कर्मचारी ने शनिवार शाम करीब 4 बजे बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 39 शिकायतें आई। जिनमें तीन शिकायतें मौके पर ही निस्तारित कर दी गई।