भोगनीपुर: बीकेएसडी पब्लिक स्कूल पुखरायां में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया
पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी, खो खो व बॉलीवॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेताओं को शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे स्कूल के निदेशक रवि सचान ने पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया। प्रधानाचार्य अजीत त्रिवेदी, उप प्रधानाचार्य श्वेता दुबे, योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।