शिवहर: शिवहर में "अभियान नया सवेरा 3.0" के तहत पुलिस को बच्चो व महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष प्रशिक्षण
शिवहर पुलिस लाइन में "अभियान नया सवेरा 3.0" के तहत बाल अधिकार, महिला संरक्षण और पॉक्सो एक्ट पर पुलिस बल के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में प्रशिक्षित जवानों ने संवेदनशील मामलों में त्वरित और सही कार्रवाई का संकल्प लिया।