अजीतमल: बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, मुरादगंज हसुलिया रोड से दो शातिर चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलों के कलपुर्जे, नकदी और चार बाइक बरामद की हैं। आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार 8 मई को क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं के संबंध में थाना अजीतमल में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए