चूरू: सरदारशहर रोड पर बुजुर्ग किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ऑटो ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचाया
Churu, Churu | Aug 23, 2025 चूरू की सरदारशहर रोड पर सेठाणी जोहड़ के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय मोहन सिंह रोजाना की तरह अपने खेत पर गए थे। खेत सरदारशहर रोड पर ही स्थित है। इसी दौरान सड़क पार करते वक्त एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहन सिंह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।