ब्यावरा: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार, ब्यावरा सिटी थाना पुलिस ने की कार्रवाई
Biaora, Rajgarh | Apr 16, 2026 ब्यावरा सिटी थाना पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर टोल प्लाजा से वाहन निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से एक अर्टिगा कार भी बरामद की है। पुलिस ने गुरुवार को शाम 4:00 बजे करीब मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में बीनागंज निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है।