बांधवगढ़: भरौला के बद्री डावा में गाली-गलौज के बाद मारपीट, जान से मारने की धमकी, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन चौकी में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम भरौला में बद्री साहू के डाबा पर मनोज गुप्ता, उम्र 48 वर्ष, निवासी भरौला और सैकी असाटी, उम्र 27 वर्ष, निवासी गांधी ग्राम बुढागर जिला जबलपुर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी प्रशांत सिंह निवासी बड़ेरी और रघुराज सिंह था