शाहजहांपुर: लोहारों चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, तेजी लाने के दिए निर्देश
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी ने लोहारों वाले चौराहे पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के चलते आमजन को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।