गुना नगर: बूढ़ा डोंगर गांव पर भीषण हादसा, दो बाइक फिसलने से 6 लोगों में दो की दर्दनाक मौत चार घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
गुना जिले में आरोन थाना क्षेत्र में आरोन गुना मार्ग के बूढ़ा डूंगर गांव पर 20 जून दोपहर को भीषण सड़क हादसा हुआ। जैसा बताया दो बाइक फिसलने से दोनों बाइक पर सवार 6 युवकों में दो की दर्दनाक मौत हो गई, 4 गंभीर घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने आरोन अस्पताल पहुंचाया, जहा से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोन पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।