बिजनौर: गांव कुंडा में तालाब में मिले शव के मामले में परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम, पुलिस ने मुश्किल से खुलवाया जाम
Bijnor, Bijnor | Dec 1, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव कुंडा में तालाब में मिले शव के मामले में परिजनों ने आज रविवार को समय करीब 2:00 बजे गांव के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। और हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जाम लगाया गया। पुलिस ने मामले में खुलासा करने का आश्वासन देखकर परिजनों से बा मुश्किल जाम खुलवाया है। पुलिस घटना के खुलासे के लिए जांच कर रही है