डौण्डीलोहारा: भीषण गर्मी में मजदूरों को मिली राहत, सरपंच ने ठंडे पेय का कराया वितरण
ग्राम पंचायत हाथौद में मनरेगा कार्यस्थल पर कार्यरत मजदूरों को भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से शनिवार को सरपंच पुष्पलता बघेल द्वारा ठंडे पेय रसना का वितरण किया गया। मनरेगा के अंतर्गत सुशासन के खेत से बावा तालाब की ओर चल रहे कार्य में लगे मजदूरों को दोपहर के समय ठंडा पेय उपलब्ध कराया गया।