बेगूसराय: नयागांव थाना पुलिस ने 1 जिंदा गोली के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
नयागांव थाना की पुलिस ने 01 जिंदा गोली के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि नयागांव डायल 112 को सूचना मिली कि बलहपुर में 01 व्यक्ति हथियार गोली के साथ घूम रहा है. तुरंत पुलिस स्थल पर पहुंचकर कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया है.